फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: डीके शिवकुमार के LPG सिलेंडर की पूजा पर तेजस्वी ने कसा तंज; बोले- कम से कम वे पूजा तो कर रहे

Wed, 10 May 2023 04:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेंगलुरु

सार

तेजस्वी ने कहा कि हम डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेताओं द्वारा एलपीजी सिलेंडरों की प्रार्थना करने का स्वागत करते हैं। हम खुश हैं कि वे कम से कम पूजा तो कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे आजकल हर चीज के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में आज मतदान जारी है। 13 मई को इसके नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। हालांकि चुनाव परिणाम जारी होने से पहले ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। इसी क्रम में भाजपा नेता और बेंगलुरू से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक बजरंगबली की भूमि है। साथ ही कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर सिलेंडर की पूजा करने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम वे कुछ पूजा कर रहे हैं। अचानक, कांग्रेस पार्टी ने हर चीज के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने दिया जवाब
तेजस्वी ने कहा कि हम डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेताओं द्वारा एलपीजी सिलेंडरों की प्रार्थना करने का स्वागत करते हैं। हम खुश हैं कि वे कम से कम पूजा तो कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे आजकल हर चीज के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। चाहे वह पिछले हफ्ते बजरंग बली मंदिरों में की जा रही पूजा हो या गैस सिलेंडर की। हिंदू दर्शन हर चीज में भगवान को देखता है।  

डीके शिवकुमार ने कल की थी सिलेंडर की पूजा
गौरतलब है कि मतदान से एक दिन पहले यानी मंगलवार को कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने एक रसोई गैस की पूजा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी आरती करते हुए  मतदाताओं से वोट डालने जाने से पहले ऐसा करने का आग्रह किया था। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मोदी जी ने पिछली बार मतदाताओं से वोट डालने से पहले अपना गैस सिलेंडर को देख कर, नमस्कार करते हुए वोट डालने जाने की बात कही थी।'
विज्ञापन




प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज
उन्होंने आगे कहा, 'देखिए मोदीजी ने पिछली बार ऐसा कहा था। अब मैं भी यही अपील कर रहा हूं। भाइयों और बहनों, सिलेंडर की कीमत 445 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये हो गई है। कृपया हमारे प्रधान मंत्री के अनुरोध के अनुसार अपना वोट दें।'

चुनाव अधिकारी से बदसलूकी के बाद 23 गिरफ्तार 
इस बीच, कर्नाटक के विजयपुरा जिले के मसाबिनाला के ग्रामीणों ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले जा रहे एक चुनाव ड्यूटी वाहन को रोककर अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस दौरान लोगों ने वोटिंग मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

चुनाव आयोग ने बताया है कि ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के लिए आरक्षित ईवीएम ले जा रहे एक अनुभाग अधिकारी के वाहन को जबरन रोका। साथ ही दो नियंत्रण और मतपत्र इकाइयों और तीन वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

बता दें कि उनके इस अनुरोध के बाद बुधवार को मतदान से पहले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर सिलेंडर की पूजा करके मतदान किया। जिसके बाद कांग्रेस की इसी कार्रवाई पर तेजस्वी सूर्या ने पलटवार किया।  कर्नाटक में आज सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। 13 मई को चुनाव के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें