फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejas: तेजस का बड़ा कारनामा, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफलतापूर्वक परीक्षण, देखें वीडियो

Wed, 23 Aug 2023 05:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने बुधवार को गोवा के तट पर एस्ट्रा स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी।
विज्ञापन
तेजस - फोटो : भारतीय वायु सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने बुधवार को गोवा के तट पर एस्ट्रा स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। बयान में बताया कि लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर विमान से मिसाइल प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया गया, परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरे किए गए। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि परीक्षण प्रक्षेपण की निगरानी एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के परीक्षण निदेशक और वैज्ञानिकों के साथ-साथ सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन (सीईएमआईएलएसी) के अधिकारियों द्वारा की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें