चंद्रयान-3 से जुड़ी हर अपडेट अमर उजाला पर।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार 23 अगस्त 2023। यह अंतरिक्ष में भारत के अब तक के सफर में सबसे यादगार तारीख बनने जा रही है। हमारे चंद्रयान-3 पर इस वक्त दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। भारत के इस तीसरे मिशन के तहत भेजा गया हमारा यान 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इससे पहले देश-दुनिया की तमाम हस्तियां और वैज्ञानिक चंद्रयान-3 की इस यात्रा पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अमर उजाला भी चंद्रयान के प्रक्षेपण से ही आपको इस मिशन से जुड़े हर अपडेट लगातार दे रहा है। चंद्रयान की लैंडिंग का विस्तृत कवरेज और सबसे सटीक विश्लेषण आपको
amarujala.com और अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर इसरो के कंट्रोल रूम से सीधा प्रसारण
https://www.youtube.com/watch?v=_UmcH_DYBiU देख सकते हैं। अमर उजाला App पर मिलेगा।
चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने का है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 चांद की सतह नहीं उतर पाया था, उन खामियों को दूर किया गया है।
चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी थी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 23 अगस्त को यह चंद्रमा पर उतरेगा। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा।
शुरू हुआ लाइव टेलीकास्ट
चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो गया है। इसे आप अमर उजाला के यूट्यूब चैनल
https://www.youtube.com/c/amarujala पर Live देख सकते हैं। इसी के साथ लाइव अपडेट्स, विशेषज्ञों के विश्लेषण और रोचक खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें
https://www.amarujala.com/
चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले अमर उजाला ने किस तरह रोचक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुंचाई हैं, उसकी एक झलक देखिए:
Exclusive: 14 दिन में सिर्फ पांच सौ मीटर ही चलेगा रोवर, उतने में ही खुल जाएंगे चांद के लाखों साल पुराने राज
Chandrayaan-3: तैयार है प्लान 'बी', चट्टान और विशाल गड्ढे से भी निपटने का है इंतजाम, यहां लगेगी ज्यादा ताकत
Lunar Mission: दक्षिणी ध्रुव पर ही क्यों उतर रहा चंद्रयान-3, अंतरिक्ष एजेंसियों की दिलचस्पी का क्या है कारण?
Chandrayaan-3: साइकिल पर रॉकेट ले जाने से लेकर चंद्रयान-3 तक, ऐसा रहा है हमारा अंतरिक्ष फतह का सफर
Chandrayaan-3: इस बार लैंडिंग के दौरान आखिरी पलों का जोखिम नहीं, चंद्रयान-3 पर क्यों टकटकी लगाए बैठे हैं देश?
Chandrayaan 3: अगर चांद अचानक अपनी जगह से हो जाए गायब, तो ऐसी हो जाएगी पृथ्वी
Moon Facts: एक दिन हमेशा के लिए खो जाएगा चांद, धरती पर सिर्फ 6 घंटे का होगा दिन! जानिए चंद्रमा से जुड़े रहस्य
Chandrayaan 3 Update: 'आदिपुरुष' से भी कम बजट में ISRO ने बना दिया चंद्रयान
Chandrayaan 3: आखिर क्यों भेजे जाते हैं चंद्र मिशन, इनसे क्या मिलता है, यहां बस्तियां बसाना तो उद्देश्य नहीं?
Chandrayaan 3: क्या है 'बाहुबली' रॉकेट, जिससे भेजा गया चंद्रयान-3; जानें सभी चंद्र मिशनों के बारे में