फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कॉलेज की छात्रा का प्रेमी ने आधी रात को घर के बाहर गला रेता, आरोपी हिरासत में

Wed, 28 Dec 2022 02:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार तड़के वर्कला के पास वडसेरीकोनम में हुई। 17 साल की लड़की उसके ही घर के बाहर खून से लथपथ मिली थी। घटना के कुछ घंटे बाद उसके दोस्त व प्रेमी गोपू (20) को हिरासत में ले लिया। गोपू का मृतका के साथ कुछ समय से प्रेम संबंध था। 

विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम में तेलंगाना की नाबालिग लड़की की हत्या - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग कॉलेज छात्रा की बीती रात उसके प्रेमी ने उसके ही घर के बाहर गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार तड़के वर्कला के पास वडसेरीकोनम में हुई। 17 साल की लड़की उसके ही घर के बाहर खून से लथपथ मिली थी। घटना के कुछ घंटे बाद उसके दोस्त व प्रेमी गोपू (20) को हिरासत में ले लिया। गोपू का मृतका के साथ कुछ समय से प्रेम संबंध था। 

मृतका की पहचान संगीता के रूप में हुई। वह कॉलेज में पढ़ती थी। पुलिस को संदेह था कि आरोपी ने बुधवार आधी रात के बाद उसे घर से बाहर बुलाया और चाकू से गला रेतकर मार डाला। लड़की की चीख-पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी घर से बाहर निकले तो उन्होंने लड़की को घर के पास खून से लथपथ पाया। वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी गोपू को मोबाइल फोन के ब्योरे और अन्य परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विस्तृत पूछताछ के बाद ही हत्या की सही वजह पता चलेगी। 

तनावपूर्ण संबंध हो सकते हैं हत्या की वजह
पुलिस को संदेह है कि प्रेमी युगल के बीच तनावपूर्ण संबंध हत्या का कारण हो सकते हैं। अब तक इस संबंध में और कोई विवरण नहीं दिया गया है। आरोपी केरल के पल्लीकल का रहने वाला है, जबकि मृत लड़की तिरुवनंतपुरम के एक कॉलेज की छात्रा थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें