कार्यक्रम के बीच में रॉक म्यूजिक और कंटेंपरी डांस ने भी युवाओं को खासा आकर्षित किया। जॉर्ड्न ने अपनी टीम अंकित और हर्षद के साथ मिलकर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। गिटार के साथ रॉक बैंक धुन ने जमकर तालियां बटोरीं। वहीं कार्यक्रम के आखिर में कंटेम्परी डांस ने वहां मौजूद हर किसी का मन मोह लिया।
मुंह और पैर से निकल रही थीं धुनें
इस पूरे कार्यक्रम में युवाओं को एक और चीज दिलचस्प लगी और वह थी एंकर विनीथ की कलाकारी। अपने मुंह, हाथ और पैर से धुनें निकालने वाले इस शख्स ने दर्शक दीर्घा में मौजूद हर किसी को अपना कायल बना लिया। कार्यक्रम के बीच बीच में विनीथ ने अपनी इस कला को लोगों को सिखाने का प्रयास भी किया। विनीथ बताते हैं कि हम अक्सर कुछ शब्दों का इस्तेमाल जोर देकर करते हैं। बस उन्हीं शब्दों पर काम करके उन्होंने इस कलाकारी को अपना लिया।