फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई वायुसेना के विमान An-32 में आई तकनीकी खामियां, भारतीय नौसेना ने की मरम्मत में मदद

Sat, 08 Aug 2020 09:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
Sri Lankan airforce aircraft - फोटो : wikipedia
विज्ञापन

श्रीलंकाई वायुसेना के विमान An-32 में शुक्रवार को अचानक से तकनीकी खामियां आ जाने से आनन फानन में  इसे भारतीय नौसेना के एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दरअसल गोवा में ईंधन भरने के लिए लैंड की गई इस विमान को यहां से यूक्रेन के लिए रवाना होना था लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और फिर इसे आईएनएस हंसा पर लैंड करवाई गई।

विज्ञापन


लैंड करने के बाद भारतीय नौसेना ने तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए श्रीलंकाई वायुसेना के कर्मचारियों की मदद की। भारतीय नौसेना के इंजीनियरों ने खामियों का जल्द ही पता लगा लिया और विमान को कुछ ही देर में रिपेयर कर दिया। अब विमान  An-32 के आज उड़ान भरने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें