फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी पिच पर पीके की रिवर्स स्विंग

Mon, 12 Sep 2016 02:31 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images file
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं पर खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार (पीके) ने ही विराम लगा दिया है। दरअसल, रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पीके की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उनके सपा ज्वाइन करने की खबरें आ रही थीं। चर्चा यह भी चली कि पीके मेरठ की कैंट या वेस्ट यूपी की किसी अन्य सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


इससे इनकार करते हुए खुद पीके और उनके परिजनों ने स्पष्ट किया है कि यह मुलाकात सिर्फ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के सिलसिले में हुई थी। हालांकि, दिन में पीके के भाई ने मीडिया के माध्यम से सपा ज्वाइन करने की जानकारी होने की बात कही थी। रविवार को क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में उनके कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसके बाद यह खबरें आईं कि पीके ने सपा ज्वाइन ली ।

कुछ घंटे बाद ही पीके ने इससे इनकार कर दिया। लखनऊ में मौजूद पीके ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में सपा ज्वाइन करने के सवाल पर कहा कि सीएम से उनकी मुलाकात सियासत में आने या सपा ज्वाइन करने के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के सिलसिले में हुई है। बताया कि सीएम लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तैयार करा रहे हैं। इस संबंध में वह विभिन्न खेलों से जुड़े प्रदेश के खिलाड़ियों से सलाह-मशविरा करते रहते हैं।
विज्ञापन


पीके ने कहा कि अभी वह आईपीएल में खेल रहे हैं और उनकी सरकारी नौकरी है। अभी सियासत में आने का सवाल ही नहीं उठता। कहा कि मुख्यमंत्री से मेरी मुलाकात को लेकर मीडिया को शायद कुछ गलतफहमी हुई, तभी मेरे सपा में ज्वाइन करने की खबरें आने लगीं।

अभी क्रिकेट में ही कॅरियर
उधर, पीके के बाबा जी की बरसी में अपने पैतृक गांव लपराना (शामली) गए उनके पिता चौधरी सकत सिंह और मां मूर्ति देवी शाम को मुल्ताननगर (मेरठ) स्थित अपने घर पहुंचे। पीके के माता-पिता ने उनके सियासत में आने से इनकार किया। चौधरी सकत सिंह ने कहा कि उन्होंने जब टीवी चैनलों पर पीके के सीएम अखिलेश यादव से मिलने और सपा ज्वाइन करने के बारे में खबर देखी तो आश्चर्य हुआ। उनकी मां मूर्ति देवी ने फोन पर बात की तो पीके ने हैरानी जताई और कहा कि अभी उसका क्रिकेट कॅरियर चल रहा है।

सियासी पारी का इरादा नहीं
पीके के भाई विनय कुमार ने भी इससे इनकार किया। कहा कि उन्हें भी यह खबर मीडिया से मिली। पीके से उनकी इस संबंध में बात हुई है और कहा कि यह कदम खेलों को बढ़ावा देने के लिए है न कि सियासत में आने के लिए है। प्रवीण का अभी सियासी पारी खेलने का कोई इरादा नहीं है। वह तो बस मुख्यमंत्री की खेलों को बढ़ावा देने की मुहिम से जुड़ना चाहते हैं। वह सीएम की खेल नीति से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें