फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: क्विज में सावरकर से जुड़ा सवाल पूछना शिक्षक को पड़ा भारी, प्रशासन ने किया निलंबित; जानें मामला

Sun, 09 Aug 2026 09:17 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।

सार

केरल के शिक्षा विभाग ने रविवार को एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई ‘सोशल साइंस क्लब फ्रीडम क्विज 2026’ के एक सवाल के जवाब को लेकर की गई। 
 
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एक स्कूल में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर की कथित तौर पर प्रशंसा करने वाले सवाल को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केरल के सामान्य शिक्षा विभाग ने रविवार को एक स्कूल शिक्षक को एक क्विज की प्रश्नावली में दिए गए विवादित उत्तर को लेकर निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सोशल साइंस क्लब फ्रीडम क्विज-2026 की प्रश्नावली के उत्तर में हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को उस स्वतंत्रता सेनानी के रूप में बताया गया था, जिन्हें अंग्रेजों के द्वारा सबसे अधिक सजा दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि यह सवाल-जवाब का पर्चा कासरगोड जिले के स्कूलों में इस्तेमाल किया गया था।

क्या है मामला? 
दरअसल शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए आयोजित फ्रीडम क्विज में पूछा गया था, वह स्वतंत्रता सेनानी कौन हैं जिन्हें अंग्रेजों ने सबसे कठोर सजा दी थी? इसका उत्तर वीडी सावरकर दिया गया था। इसके बाद वामपंथी छात्र संगठनों ने कांग्रेस नीत यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) सरकार पर संघ परिवार के एजेंडे के साथ खड़े होने का आरोप लगाया है। मामले पर विवाद खड़ा होने के बाद राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शम्सुद्दीन ने शनिवार को सामान्य शिक्षा निदेशक से रिपोर्ट मांगी थी।  
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार यह प्रश्नावली ‘सोशल साइंस क्लब एसोसिएशन’ के प्रभारी शिक्षकों ने तैयार की थी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब वामपंथी छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि हिंदुत्व विचारक और महात्मा गांधी की हत्या की साजिश के आरोपी सावरकर को सवाल में एक स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर दिखाया गया है।

शिक्षक गुरु प्रसाद निलंबित
सामान्य शिक्षा निदेशक स्नेहिल कुमार सिंह ने कासरगोड के एडेड अपर प्राइमरी स्कूल पल्लाथडका के शिक्षक गुरु प्रसाद को तुरंत निलंबित करने का आदेश जारी किया। अधिकारियों के अनुसार, कुंबला और मंजेश्वर सब-डिस्ट्रिक्ट के स्कूलों में लोअर प्राइमरी, अपर प्राइमरी और हाई स्कूल सेक्शन के छात्रों के लिए छह अगस्त को स्कूल स्तर पर क्विज आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें