फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: युवराज या फिंच नहीं इस खिलाड़ी को मिल सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की कमान

Tue, 06 Feb 2018 06:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Preity Zinta
विज्ञापन

आईपीएल सीजन-11 में लगभग सभी फ्रैंचाइजी अपनी-अपनी टीमों के कप्तान का खुलासा कर चुकी हैं। वहीं प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब में कप्तान को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हुई है। किंग्स इलेवन पंजाब के पास युवराज सिंह, क्रिस गेल, डेविड मिलर और आर. अश्विन जैसे खिलाड़ियों के विकल्प मौजूद हैं, जो इस टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं इस साल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की कमान संभालने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अश्विन को 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी का ओपनिंग मैच खेलने के बाद अश्विन ने कहा, ' मैं स्टेट टीम के लिए कप्तानी कर चुका हूं, अगर मुझे किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी मिली तो मुझे कोई ऐतराज नहीं। बतौर एक कप्तान मैं टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करुंगा।' हालांकि अश्विन ने कहा कि अब तक कप्तानी के बारे में उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई है।

बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में आर अश्विन पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे। इससे पहले वह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खलते रहे हैं। आईपीएल में दो साल बाद वापसी करने वाली सीएसके ने नीलामी में अश्विन को नहीं खरीदा। अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा इस टीम में युवराज सिंह, लोकेश राहुल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें