फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार द्वारा संचालित एयरपोर्ट पर सस्ते दामों पर मिलेगा चाय-नाश्ता

Sat, 08 Sep 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने शनिवार को कहा कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को सस्ते दामों में चाय और नाश्ता मिलेगा। एएआई ने कहा कि यात्रियों को एयरपोर्ट पर कम दामों पर पेय पदार्थ और पानी उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल शुरू भी किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


देशभर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे 90 से ज्यादा हवाई अड्डों पर जल्द ही एमआरपी रेट पर पानी के साथ सस्ते स्नैक्स और चाय भी मिल सकते हैं। गौरतलब है कि कई यात्रियों के महंगा खाना मिलने की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है। 

हालांकि यह नियम कुछ बड़े एयरपोर्ट पर लागू नहीं होगा जिनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और कोच्ची एयरपोर्ट शामिल हैं। जिसका कारण है कि इनका संचालन निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें