फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: अधिक पीते हैं चाय-कॉफी तो हो जाएं सावधान, कैफीन की लत छोड़ना मुश्किल, पढ़ें कैसे बनाए दूरी

Tue, 27 Feb 2024 06:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाय या कॉफी से दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका है कि सबसे पहले इसकी मात्रा पर ध्यान दें। इसकी मात्रा और समय को सीमित करके आप जल्द ही इससे दूर रहने में सफल होंगे। कैफीन युक्त चीजें पीने से जल्द ही डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
tea coffee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिदिन अधिक चाय या कॉफी पीने से आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ध्यान रहे कि एक बार जब कैफीन की लत लग जाए तो इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। अगर आप अचानक कैफीन छोड़ते हैं तो सिर दर्द, थकान और मूड में चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। अगर तनाव से छुटकारा पाने के लिए कॉफी पर निर्भर हो जाते हैं तो कुछ समय बाद समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग बहुत अधिक चाय और कॉफी पीते हैं, उनमें अन्य लोगों की तुलना में अधिक गुस्सा और नाराजगी देखी जाती है।

विज्ञापन


चाय या कॉफी से दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका है कि सबसे पहले इसकी मात्रा पर ध्यान दें। इसकी मात्रा और समय को सीमित करके आप जल्द ही इससे दूर रहने में सफल होंगे। कैफीन युक्त चीजें पीने से जल्द ही डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए दिन भर में जितना हो सके, उतना पानी पीएं। यह न सिर्फ आपको चाय की लत से दूर रखेगा, बल्कि आपकी सेहत भी बेहतर बनाएगा। आप हरी चाय, माचा चाय, अदरक चाय या दालचीनी चाय जैसे स्वस्थ पेय के साथ कैफीन की लत को कम कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी कारगर साबित होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें