फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी को राहत, एनडीए से अलग नहीं होगी चंद्रबाबू नायडु की पार्टी TDP

Mon, 05 Feb 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
Chandrababu Naidu
विज्ञापन

TDP और बीजेपी में जारी खटपट के बीच यह खबर आई है कि दोनों ही पार्टियां गठबंधन से अलग नहीं होंगी। तेलगु देशम पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री वाई सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि पार्टी पूरी तरह गठबंधन के साथ है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन तोड़ने की बात कभी नहीं की। हालांकि आपको बता दें कि केंद्रीय बजट के मुद्दे पर टीडीपी और बीजेपी के बीच मतभेद की खबरें आई थीं जिसके बाद टीडीपी के बीजेपी गठबंधन से अलग होने का मन बनाने की खबरें सामने आयी थीं।

चौधरी ने बताया कि सीएम चंद्रबाबू नायडु ने मीटिंग में साफ कर दिया है कि हमारा राज्य प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजर रहा है, लोग इसलिए संतुष्ट नहीं दिख रहे थे क्योंकि बजट में हमारे राज्य के लिए कोई खास घोषणा नहीं की गई। लेकिन अब हमें उम्मीद है कि कुछ दिनों में स्थिति सही हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें