आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर टीडीपी लगातार प्रदर्शन कर रही है और केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। ऐसे में संसद में एक दिलचस्प वाकया हुआ। टीडीपी के सांसद विरोध जताने के लिए संसद में साड़ी पहन कर पहुंच गए।
टीडीपी सांसद शिवाप्रसाद तेलुगू ने महिला का वेश रखकर अपना विरोध जताया और साड़ी पहनकर संसद में पहुंच गए। वह गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और साड़ी पहनकर संसद में विरोध करते दिखाई दिये।
इस दौरान संसद में
कांग्रेस की सांसद रेणुका चौधरी ने भी शिवाप्रसाद का भरपूर साथ दिया और उनके साथ लगातार दिखाई दीं। शिवाप्रसाद विरोध के लिए अपने अनोखे तरीकों के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार को वह मछुआरे के वेश में संसद पहुंचे थे।
उन्होंने कहा था कि वो पीएम मोदी को अपने जाल में पकड़ना चाहते हैं क्योंकि वो देश में नहीं रहते केवल विदेश घूमते रहते हैं। शिवाप्रसाद कृष्ण और अंबेडकर के रूप में भी संसद में दिखाई दिए हैं।