फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: टीडीपी नेता पर नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप, पार्टी ने निलंबित किया, पढ़िए पूरा मामला

Sun, 30 Jan 2022 09:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा

सार

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शनिवार को एक नाबालिग बच्ची ने आत्महत्या कर ली थी और सुसाइड नोट में टीडीपी के एक स्थानीय नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता विनोद कुमार जैन पर नाबालिग बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस बच्ची ने शनिवार को अपने घर की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। बच्ची ने अपने सुसाइड नोट में इसके लिए विनोद जैन को जिम्मेदार बताया था। यह मामला सामने आने के बाद रविवार को पार्टी ने विनोद जैन को निलंबित कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने भी जैन के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


टीडीपी विजयवाड़ा संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष नेत्तम रघुराम ने 37वें वार्ड में पार्टी ने नेता विनोद जैन को इन गंभीर आरोपों के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी टीडीपी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। उधर, पश्चिम जोन के एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) के हनुमंता राव ने कहा कि नाबालिग और जैन एक ही इमारत में रहते थे। बच्ची ने अपने सुसाइड नोट में विनोद जैन द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी है।

विनोद जैन फिलहाल फरार चल रहा है। राव ने कहा कि हम आरोपी विनोद जैन की तलाश कर रहे हैं। उसने हाल ही में हुए चुनाव में 37वें वार्ड से पार्षद के रूप में चुनाव लड़ा था। प्रदेश के राजस्व मंत्री वेल्लमपल्ली श्रीनिवास ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि टीडीपी नेता विनोद जैन ने नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने नाबालिग के परिजनों को आश्वासन किया कि जैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें