फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीपी पार्षद ने विमान में की महिला से बदसलूकी

Sun, 15 May 2016 04:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के पार्षद पर एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पार्षद ने दिल्ली से हैदराबाद जाने के समय यह हरकत की।
विज्ञापन


पीड़ित महिला द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। 35 वर्षीय इस महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठी थी, जिसमें पार्षद उम्मादी वेंकटेश्वर राव उनके बाजू वाली सीट पर बैठे हुए थे।

आरोप है कि राव ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे छूने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने इस मामले को फ्लाइट क्रू के संज्ञान में लाया, जिसके बाद पार्षद की सीट बदल दी गई। पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें