आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) कोलकाता के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर महिला को जान से मारने और दुष्कर्म करने की धमकी दी थी। इस बात की खबर होते ही कंपनी ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है।
सोशल मीडिया पर दी गयी धमकी का स्क्रीन शॉट फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गया जिसकी टीसीएस ने जांच भी की। टीसीएस के प्रवक्ता ने बयान दिया कि, ''टीसीएस में हमारे कोर मूल्य के खिलाफ किसी प्रकार की बदसलूकी बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी मिलते ही कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है।''
टीसीएस कर्मचारी ने खुलेआम पहले महिले के पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी फिर उससे दुष्कर्म करने की बात लिखी। भारत में कंपनियां अपने कर्मचारियों के सोशल मीडिया पर व्यव्हार को अपना ब्रांड नाम और प्रतिष्ठा को बचने के लिए गंभीरता से ले रहीं हैं।