फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने घटाईं तेल की कीमतें, राहुल बोले- मोदीजी, पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाइए

Fri, 05 Oct 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन

करीब दो महीने से देश की जनता को रोजाना पेट्रोल-डीजल के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ती थी। लगभग रोजाना ही तेल की कीमतों में थोड़ा-थोड़ा इजाफा हो रहा था। जिसकी वजह से जनता सरकार की तरफ राहत पाने की उम्मीद लगाए बैठी थी। उसकी यह आस पूरी तरह से तो नहीं लेकिन आधी गुरुवार को पूरी जरूर हो गई। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को 1.5 रुपये प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया था। वहीं तेल कंपनियों ने भी एक रुपये की कटौती का ऐलान किया था।

विज्ञापन


इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जनता की परेशानी को कम करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आदरणीय श्री मोदीजी, आम जनता पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से बहुत ज्यादा परेशान है। आप कृपया पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में ले आइए।' दरअसल, सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर कटौती की घोषणा की थी।

केंद्र की घोषणा के बाद कुछ राज्यों ने भी अपने यहां तेल पर ढाई रुपये वैट कम कर दिया था। राज्य सरकारों के इस फैसले से लोगों को पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये लीटर तक की राहत मिली है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया था कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाएगी, इसके अलावा तेल कंपनियां इनपर 1 रुपये कम करेंगी। इस तरह कुल मिलाकर पेट्रोल और डीजल 2.50 रुपये सस्ते हो गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम सरकार ने तेल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती की है। वहीं बाकी के अन्य राज्य पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने पर विचार कर रहे हैं। कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों ने तेल के दामों में कटौती करने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें