फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel World 25K: कोलकाता पहुंचे सोल कैंपबेल, बोले- फुटबॉल से करते हैं प्यार तो दौड़ में हो शामिल

Wed, 11 Dec 2024 10:35 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, कोलकाता।

सार

Tata Steel World 25K: प्रसिद्ध फुटबॉलर सोल कैंपबेल ने कहा, मैं कोलकाता आकर बहुत उत्साहित हूं। एक खिलाड़ी होने के नाते खेल प्रेमियों के शहर में आकर खुशी महसूस हो रही है। साथ ही टाटा स्टील वर्ल्ड 25के कोलकाता का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है।
विज्ञापन
सोल कैंपबेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध फुटबॉलर सोल कैंपबेल बुधवार देर शाम कोलकाता पहुंचे। यहां पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा, यहां आना मेरे लिए खुशी की बात है। एक इंग्लिशमैन के रूप में, मैं भारत को क्रिकेट के जरिए जानता हूं। लेकिन मैंने सुना है कि यह शहर (कोलकाता) अपने खेल प्रेमी लोगों के लिए प्रसिद्ध है। उल्लेखनीय है कि वे इस बार के टाटा स्टील वर्ल्ड 25के के अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं कोलकाता आकर बहुत उत्साहित हूं। एक खिलाड़ी होने के नाते खेल प्रेमियों के शहर में आकर खुशी महसूस हो रही है। साथ ही टाटा स्टील वर्ल्ड 25के कोलकाता का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है। यह एक रेस है, जिसने समुदाय को एकजुट किया है और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की दिशा में काम कर रही है।

खिलाड़ी को दौड़ से भी प्रेम करना चाहिए
50 वर्षीय सोल कैंपबेल, जो पूर्व प्रीमियर लीग खिलाड़ी और आर्सनल के महान खिलाड़ी हैं, ने कहा, जो कोई भी फुटबॉल से प्यार करता है, उसे दौड़ने से भी प्यार होना चाहिए। क्योंकि यही आपको सर्वश्रेष्ठ बनाता है। तो मैं पश्चिम बंगाल और भारत के सभी फुटबॉल और खेल प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे 15 को यानि रविवार को टाटा स्टील वर्ल्ड 25के कोलकाता के स्टार्टलाइन पर मेरे साथ जुड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें