फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया के लिए नए अधिकारियों की भर्ती करेगी टाटा संस, सीईओ सहित सभी प्रमुख पदों के लिए मांगे आवेदन

Wed, 08 Dec 2021 03:52 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा संस के प्रवक्ता ने बताया कि हम सरकार से कंपनी का अधिग्रहण पूरा करने के अंतिम चरण में हैं। डील पूरी होने तक कुछ भी स्पष्ट तौर पर बताया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार से एयर इंडिया को खरीदने के बाद टाटा संस नया संचालन बोर्ड बनाने की तैयारी में है। समूह ने कंपनी के सीईओ और सीएफओ सहित तमाम बड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। 

विज्ञापन


टाटा संस ने एयर इंडिया के आंतरिक और बाहरी संचालन मुद्दों की देखरेख के लिए प्रमुख पदों पर नए अधिकारी नियुक्त करने की बात कही है। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की दौड़ में वर्जिन अमेरिका इंक के पूर्व कार्यकारी फ्रेड रीड और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद की दौड़ में पूर्व अमेरिकी बैंकर निपुन अग्रवाल शामिल हैं। 

हालांकि, अभी इन पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। टाटा संस के प्रवक्ता ने बताया कि हम सरकार से कंपनी का अधिग्रहण पूरा करने के अंतिम चरण में हैं। डील पूरी होने तक कुछ भी स्पष्ट तौर पर बताया नहीं जा सकता है। एयर इंडिया को दोबारा मुनाफे वाली एयरलाइंस बनाने के लिए हम विज्ञापन सहित सभी रणनीति का सहारा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें