फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा ने दिया राहुल के आरोप का जवाब कहा- गुजरात सरकार ने कर्ज दिया था, अनुदान नहीं

Thu, 30 Nov 2017 09:36 PM IST
एजेंसी / अहमदाबाद
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
गुजरात सरकार द्वारा टाटा मोटर्स को 33000 करोड़ रुपये के अनुचित लाभ पहुंचाने के राहुल गांधी के आरोप पर चुप्पी तोड़ते हुए कंपनी ने कहा कि उसे 584.8 करोड़ का कर्ज मिला था, अनुदान नहीं। दरअसल गुजरात चुनाव प्रचार में राहुल गांधी रैली दर रैली नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने टाटा को साणंद में नैनो प्लांट के लिए 33000 करोड़ रुपये दे दिए।
विज्ञापन


पढ़ें- सिब्बल ने पूछा- PM कितनी बार जाते हैं मंदिर, वो सिर्फ हिंदुत्व का दिखावा करते हैं

टाटा मोटर्स की ओर से कहा गया कि गुजरात सरकार के निवेशक हितैषी माहौल से कंपनी साणंद में प्लांट लगाने को उत्साहित हुई थी। कंपनी का कहना है कि उसने दूरदृष्टि दिखाते देते हुए वहां ऑटोमोटिव हब बनाना चाहती है, ताकि गुजरात भारत की समृद्धि में अपना योगदान कर सके। 

अपने आधिकारिक बयान में कंपनी ने कहा कि गुजरात सरकार ने कंपनी को जो पैकेज दिया वह लोन के तौर पर था, न कि अनुदान और उसे करार के तहत चुकाया जा रहा है। साथ ही कहा गया है कि उसे जो कर्ज मिला है, वह कंपनी के टैक्स के पैसे से न कि जनता के पैसे से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें