कंपनी के मुताबिक, परिचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रणाली फिलहाल काम कर रही हैं। एहतियात के तौर पर कर्मचारी और ग्राहक से जुड़े पोर्टल और टच प्वांइट के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टाटा पावर ने शुक्रवार को अपने आईटी बुनियादी ढांचे पर एक साइबर हमले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि इससे कंपनी के कुछ सिस्टम प्रभावित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने बताया कि उसने सिस्टम को फिर से ठीक करने और पुनर्स्थापित करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। सभी महत्वपूर्ण परिचालन प्रणालियां काम कर रही हैं।
विज्ञापन
टाटा पावर कंपनी लि. ने शेयर बाजार को साइबर हमले की सूचना दी। इसमें कहा गया कि कंपनी के आईटी बुनियादी ढांचे पर साइबर हमला हुआ है। इससे उसकी कुछ सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली प्रभावित हुई है। कंपनी ने प्रणालियों को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाया है। इसे बहाल करने के लिए कदम उठाया है।
कंपनी के मुताबिक, परिचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रणाली फिलहाल काम कर रही हैं। एहतियात के तौर पर कर्मचारी और ग्राहक से जुड़े पोर्टल और टच प्वांइट के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।