फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के सट्टे के लिए दिल्ली हाईवे पर 'तांगा दौड़', विजेता ने की हर्ष फायरिंग

Thu, 10 Mar 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा/रजबपुर/गजरौला

सार

  • बगैर अनुमति हाईवे पर कराई तांगा दौड़।
  • पीछे-पीछे दौड़ रहीं थीं खुली जिप्सियां, समर्थक लहरा रहे थे नंगे असलाह।
  • साढ़े छह करोड़ के सट्टे के लिए एनएच-24 पर ट्रैफिक रोका।
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर तांगा दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बगैर अनुमति बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-24 पर अतरासी से लेकर मोहम्मदाबाद जीरो प्वाइंट तक तांगा दौड़ हुई। इसके लिए हाईवे पर पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया था।
विज्ञापन


इससे राहगीरों को दिक्कत हुई। तांगों के पीछे खुली जिप्सियों में समर्थक असलाह लहराते हुए चल रहे थे और जीत के बाद मोहम्मदाबाद में जमकर हर्ष फायरिंग भी की गई।

रजबपुर थाना अंतर्गत अतरासी चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बैरियर लगाकर नेशनल हाईवे-24 के ट्रैफिक को रोक दिया। करीब दस मिनट बाद  यहां तांगा दौड़ शुरू हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

खुली जिप्सियों पर असलाह लहराए

दिल्ली हाईवे पर तांगा दौड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कसाबपुर सदर निवासी आदिल पुत्र रियाज और कलीजरसईया निवासी हकीम पुत्र रफीकउद्दीन के बीच यह दौड़ हुई। तांगों के पीछे करीब पचास कारें दौड़ रहीं थीं।

कई खुली जिप्सियों पर लोग असलाह लहराते हुए चल रहे थे। दौड़ गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद के जीरो प्वाइंट पर पहुंच कर समाप्त हुई। दौड़ में हकीम ने जीत दर्ज की। जीत की खुशी में यहां जमकर हर्ष फायरिंग करके खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई गईं।

इस दौड़ पर करीब साढ़े छह करोड़ का सट्टा लगा हुआ था। एक-एक व्यक्ति ने करीब पचास-पचास लाख का दाव लगाया था। दौड़ पूरी होने के बाद अतरासी चौकी पुलिस ने ट्रैफिक के लिए हाईवे खोला।

रोक दिया गया हाईवे पर ट्रैफिक

दिल्ली हाईवे पर तांगा दौड़ - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर गजरौला पुलिस ने मोहम्मदाबाद पर भी जाम लगाकर वाहन रोके। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ राहगीरों ने विरोध किया तो दौड़ कराने वालों ने उन्हें धमकाया भी। लेकिन यह नजारा पुलिस तमाशाई की तरह देखती रही। 

बगैर अनुमति के हाईवे पर ट्रैफिक रोकना गैर कानूनी है, लेकिन रजबपुर पुलिस ने रुपयों की खातिर नियम तोड़ने तक से परहेज नहीं किया। इस दौड़ में अतरासी पुलिस चौकी, रजबपुर थाना, गजरौला थाना, चौपला चौकी और ब्रजघाट चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। इन सब ने मिलकर सटोरियों की मदद की।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

दिल्ली हाईवे पर तांगा दौड़ - फोटो : अमर उजाला
करोड़ों रुपये के सट्टे के लिए बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे-24 पर हुई तांगा दौड़ कराने में रजबपुर और गजरौला थानों की पुलिस शामिल रही। लेकिन जब कानून तोड़ने में पुलिस कर्मियों की गर्दन फंसती दिखाई दी और मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो फजीहत से बचने के लिए रजबपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कवायद छेड़ दी।

सूत्रों की माने तो इस दौड़ के लिए रजबपुर और गजरौला पुलिस के हिस्से में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये आए हैं। रजबपुर पुलिस दिल्ली के जामा मसजिद निवासी हाजी भोले, दानिश, शरीफ व असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

-हाईवे पर दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के लोगों ने बुधवार को तांगा दौड़ की थी और करीब पचास गाड़ियों का काफिला इस दौड़ में शामिल था। लोगों ने दौड़ पर पचास-पचास हजार रुपये का सट्टा लगाया हुआ था। चार लोगों के नामों की जानकारी हुई है। बाकी लोगों का पता लगाया जा रहा है। 
-अजीत रोरिया एसओ रजबपुर, अमरोहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें