फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamilnadu Weather Update: बारिश से बुरा हाल, हादसों में 12 की मौत, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

Wed, 10 Nov 2021 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में आज भी बारिश से राहत नहीं है। वहीं, पुडुचेरी और करईकल में भी भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में बारिश से बुरा हाल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्य में बारिश से जुड़े हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 11 टीमें और एसडीआरएफ की सात टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु के लोगों को फिलहाल भारी बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है। विभाग ने विलुप्पुरम, शिवगंगा, रामनाथपुरम, कुड्डालोर और कराईकल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यानम और रायलसीमा और केरल और माहे में भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नौ नवंबर को सुबह से शुरू होकर रात 9.30 बजे तक कराईकल में लगभग 20 सेंटीमीटर और नागपट्टिनम में लगभग 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई और ऐसे क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है।'

इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल
विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम और रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत और उससे सटे मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन


राज्य में दो दिन का अवकाश घोषित 
तमिलनाडु सरकार ने मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर नौ जिलों- चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर और मयिलादुथुराई में 10 और 11 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। राज्य में भारी बारिश को देखते हुए राज्यपाल आर एन रवि ने तमिलनाडु के लोगों से अगले कुछ दिनों में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने का आग्रह किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के हिस्से में अगले 12 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके फिर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने और दबाव में बदलने और 11 नवंबर को सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है, जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें