फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला ने 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भरा, जल्द रिहाई की उम्मीद

Wed, 18 Nov 2020 09:10 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
विज्ञापन
sasikala
विज्ञापन

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की पूर्व सहयोगी और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल की सजा काट रही वीके शशिकला ने बुधवार को बेंगलुरु की अदालत में 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भरा और जल्द ही उनकी रिहाई होने की उम्मीद है। उनके वकील ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रिहाई के बाद पार्टी और सरकार बनाए रखेगी दूरी
इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने स्पष्ट किया है कि शशिकला की संभावित रिहाई से हमारी पार्टी और सरकार उनसे और उनके परिवार से दूरी बनाए रखने के रुख में बदलाव नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि शशिकला के मामले में पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

वकील ने कहा जल्द रिहाई की है उम्मीद
वहीं, शशिकला के वकील राजा सेंतुर पांडियन ने बताया कि 10 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि बंगलूरू की अदालत में जमा कराई गई। अदालत जल्द ही जेल प्राधिकारियों को जुर्माना राशि जमा कराने की सूचना देगी और मुझे उम्मीद है कि वह जल्द रिहा होंगी, यह रिहाई पूर्व निर्धारित तारीख 21 जनवरी 2021 से पहले होगी। 
विज्ञापन


कैदियों के अच्छे व्यवहार पर सजा कम करने के प्रावधान का हवाला देते हुए वकील ने विश्वास व्यक्त किया कि शशिकला को समय से पहले रिहा कर दिया जाएगा और इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

क्या था मामला
बता दें कि संपत्ति मामले में शशिकला के साथ उनके दो रिश्तेदार भी बेंगलुरु की परापन्ना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में चार साल सामान्य कारावास की सजा काट रहे हैं। इन तीनों पर अदालत ने 10 करोड़ रुपये के अलावा 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें