फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा जयललिता के 'उत्तराधिकारी' पलानीस्वामी का सफर

Thu, 16 Feb 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
के. प्लानीस्वामी - फोटो : social media
विज्ञापन
57 साल ईके पलानीस्वामी तमिलनाडु के नए सीएम होंगे। राज्यपाल ने पलानीस्वामी को आज शाम 4.30 बजे सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।  सुप्रीम कोर्ट द्वारा वी के शशिकला को 4 वर्ष की सजा हो जाने के बाद पलानीस्वामी को अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम  (AIADMK) पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। 
विज्ञापन


पलानीसामी पेशे से इंजीनियर है और सरकार के शक्तिशाली मंत्रियों में से एक माने जाते हैं । पलानीसामी ताकतवर गौंडार समुदाय से ताल्लकु रखते हैं । इसी समुदाय से पन्नीरसेल्वम भी आते हैं। पलानीसामी जयललिता के नजदीकी विश्वासपात्रों में से एक माने जाते हैं।

पलानीसाामी चार बार विधायक के रुप में निर्वाचित हुए हैं। साल  1989, 1991, 2011 और 2016 में सलेम जिले के इदापडी विधानसभा सीट से चुने गए। ये चारों बार AIADMK पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़े और निर्वाचित घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पलामीस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। पिछले दो माह में सत्ता संभालने वाले वह तीसरे मुख्यमंत्री होंगे।

 पलानीस्वामी को 15 दिन के अंदर सदन में बहुमत सिद्ध करने को कहा गया है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें