फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुड्डुचेरी: तमिलसाईं सौंदरराजन ने औपचारिक तौर पर संभाला कार्यभार, किरण बेदी की ली जगह

Thu, 18 Feb 2021 01:54 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुड्डुचेरी
विज्ञापन
तमिलसाईं सौंदरराजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलसाईं सौंदरराजन ने गुरुवार को औपचारिक तौर पर पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल का कार्यभार संभाल लिया है। वे वर्तमान में तेलंगाना की राज्यपाल हैं। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुड्डुचेरी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हैं। इससे पहले किरण बेदी इस केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल पद का कार्यभार संभाल रही थीं।

विज्ञापन

 

बता दें कि पुड्डुचेरी में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट के बीच उपराज्यपाल किरण बेदी को मंगलवार रात को अचानक उनके पद से हटा दिया गया था। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता अजय कुमार सिंह द्वारी जारी की गई संक्षिप्त विज्ञप्ति में कहा गया था कि राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि किरण बेदी अब पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल नहीं रहेंगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन को पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद से उनकी यह नई जिम्मेदारी प्रभावी हो जाएगी और वह पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल की नियमित व्यवस्था होने तक इस पद पर रहेंगी। गौरतलब है कि बेदी और नारायणसामी के बीच कई मुद्दों पर टकराव रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें