फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की तबियत में आया सुधार, राज्यपाल से की बातचीत

Sat, 22 Oct 2016 06:07 PM IST
एजेंसी/ चेन्नई
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव शनिवार को राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता को देखने अपोलो अस्पताल पहुंचे। राज्यपाल ने डॉक्टरों से जया के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी सेहत में हो रहे सुधार पर खुशी जताई। गौरतलब है कि जया 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

 
राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को राज्यपाल उस वार्ड में पहुंचे जहां जया भर्ती हैं। यहां उन्होंने सीएम का हालचाल जाना और उनके सेहत में हो रही सुधार पर खुशी जताई। राज्यपाल को अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर प्रताप सी. रेड्डी ने जया के इलाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

राव महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। पिछले महीने उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिला था। राज्यपाल इससे पहले एक अक्तूबर को जया को देखने अस्पताल पहुंचे थे। राज्यपाल के अलावा केंद्रीय मंत्री वाईएस चौधरी भी शनिवार को जया को देखने अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें