फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अखिलेश सपा के अंतिम शासक होंगे

Sat, 22 Oct 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
यूपी में पारिवारिक कलह से जूझ रही समाजवादी पार्टी की छवि को तो नुकसान पहुंचा ही है, साथ ही सूबे में कानून व्यवस्था भी चरमरा गई है। न कानून का डर रह गया है, न ही पुलिस का खौफ।बदमाश दिन-दहाड़े वारदातों और गुडागर्दी को अंजाम देते हुए देखे जाते हैं। सूबे के बिगड़े हालातों पर बीजेपी ने सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और भविष्यवाणी कर डाली। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सपा के आखिरी शासक होंगे। हैरत की बात यह है कि बीजेपी की इस भविष्यवाणी से ज्यादातर पाठक भी इत्तेफाक रखते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सपा में चल रहे घमासान को लेकर अमर उजाला ने पाठकों से पार्टी के बारे में प्रतिक्रिया लेनी चाही। पाठकों ने अमर उजाला पोल में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और पूछे गए सवाल पर अपनी राय दी। सवाल था ''क्या अखिलेश 'सपा के अंतिम शासक होंगे'?'' इस पर सबसे ज्यादा  63.95 फीसदी पाठकों ने बीजेपी की भविष्यवाणी को सही ठहराया यानी अखिलेश को सपा का आखिरी शासक माना। 

वहीं, 31.39 फीसदी पाठकों की राय इससे अलग है, वे नहीं मानते है कि अखिलेश सपा के आखिरी शासक बनकर रह जाएंगे। 4.66 फीसदी लोग ऐसे भी है जो न इस तरफ हैं औप न ही उस तरफ, यानी वे कह नहीं सकते हैं कि परिणाम क्या होगा। पोल में कुल 6693 लोंगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें