फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः स्टालिन पर बरसी जनता की करुणा, यूपीए ने जीतीं 39 में से 34 सीटें

Fri, 24 May 2019 06:01 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमके स्टालिन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

यह जयललिता और करुणानिधि की अनुपस्थिति में राज्य का पहला चुनाव था। हर बार डीएमके और अन्ना डीएमके के बीच सत्ता का हस्तांतरण की परंपरा के तहत इस बार डीएमके के बेहतर प्रदर्शन की आशा तो थी लेकिन अन्नाद्रमुक की राज्य सरकार और उसकी धड़ेबाजी के चलते कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को 32 सीटें मिलीं जबकि अन्नाद्रमुक को सिर्फ दो। चार सीटें वाम दलों के हिस्से में आईं। 

विज्ञापन


राज्य की 39 में से 38 सीटों पर ही चुनाव हुआ। लेकिन जयललिता के भतीजे दिनाकरन के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक के धड़े ने सत्तारूढ़ धड़े को खासा नुकसान पहुंचाया। दल-बदल कानून के तहत उनके खेमे के 22 विधायकों की सदस्यता खारिज कर दी गई, जिसके बाद इन सीटों के लिए उप चुनाव कराए गए। इनके नतीजे भी आज घोषित किए गए। (देखें बॉक्स) दूसरी ओर, डीएमके के लिए, यह स्टालिन के नेतृत्व में पहला चुनाव था। आज के नतीजों ने न केवल उनके नेतृत्व पर मुहर लगाई है, बल्कि करुणानिधि के निधन के बाद डीएमके लिए उम्मीदों की नई राह खोली है। 

कुल सीटेंः 39
        भाजपा+   कांग्रेस    डीएमके    अन्ना   अन्य
2019    00       08           23         01     06
विज्ञापन

2014    01       00           00         37     01
2009    00       08           18         09     04

बनी रहेगी पलानीस्वामी सरकारः 22 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में द्रमुक को 13 और अन्नाद्रमुक को 9 सीटें हासिल हुईं। 234 सदस्यीय विधानसभा में अन्नाद्रमुक के 114 और द्रमुक के 88 सदस्य थे। बहुमत  के लिए अन्नाद्रमुक को उपचुनावों में सिर्फ चार सीटे हीं चाहिए थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें