फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले में एक और गिरफ्तार, पहले ISIS मॉड्यूल मामले में भी रहा शामिल

Fri, 01 Sep 2023 11:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर

सार

Tamil Nadu: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार बम विस्फोट करने वाले मॉड्यूल से जुड़े एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार बम विस्फोट करने वाले मॉड्यूल से जुड़े एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अजरुद्दीन उर्फ अजर इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 13वां व्यक्ति है। साथ ही आतंकी भर्ती मामले में एनआईए ने महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में छापेमारी की। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कोयंबटूर में कार बम विस्फोट  मामले की जांच को बीते साल 27 अक्तूबर को एनआईए ने अपने कब्जे में ले लिया था। कार बम विस्फोट पिछले साल 23 अक्तूबर को कोयंबटूर उक्कदम में ईश्वर कोविल स्ट्रीट पर एक मंदिर के सामने हुआ था। एजेंसी ने कहा कि अजरुद्दीन वर्तमान में एक अन्य मामले में केरल के त्रिशूर में वियूर उच्च सुरक्षा जेल में बंद है। उसे पहले तमिलनाडु आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया गया था।

आतंकी भर्ती मामले में चार राज्यों में एनआईए छापा, कई उपकरण जब्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) और तहरीक-ए-तालिबान की तरफ से युवाओं की भर्ती करने और आतंक फैलाने के इरादे से उन्हें कट्टरपंथी बनाने की साजिश के सिलसिले में छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण बरामदगी की है। जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।


प्रवक्ता ने कहा, एनआईए साजिश में शामिल लोगों का पता लगाने और दोनों आतंकी संगठनों की गैरकानूनी और कट्टरपंथी योजनाओं और अभियानों के माध्यम से देश को अस्थिर करने के उनके प्रयासों को विफल करने के लिए उपकरणों की जांच कर रही है। अधिकारी ने कहा कि ये छापे इन प्रतिबंधित संगठनों द्वारा पहले भर्ती किए गए दो आरोपियों के खिलाफ अप्रैल में दर्ज मामले की जांच का हिस्सा थे। ये दोनों अफगानिस्तान में जमीन खरीदने के लिए विदेशों में धन के हस्तांतरण सहित कई विघटनकारी आतंक से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें