केरल की पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने असम के एक युवक की हत्या के सिलसिले में तमिलनाडु के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें, वकाथानम के पास कंक्रीट मिक्सर मशीन की सफाई करते समय कथित तौर पर युवक की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सफाई करते समय चला दी मशीन
पुलिस ने गुरुवार को 29 साल के पंडी दुरई को गिरफ्तार किया है। 28 अप्रैल को 19 साल के लाइमन किस्क का शव एक कंक्रीट प्लांट के वेस्ट डंप पिट में मिला था। एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी के प्लांट ऑपरेटर दुरई ने 26 अप्रैल को मिक्सर मशीन चला दी, जबकि किस्क इसकी सफाई कर रहा था।
सीसीटीवी से भी छेड़छाड़
पुलिस ने कहा कि जब किस्क जमीन पर गिरा, तो दुरई ने उसके शव को वेस्ट पिट में फेंक दिया। हालांकि दो दिन बाद शव बरामद कर लिया गया था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने सीसीटीवी से भी छेड़छाड़ की थी। आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।