फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में अनोखे ढंग से मनाया "अम्मा" का जन्मदिन, बच्चों को पहनाई सोने की अंगूठियां

Sat, 24 Feb 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
तमिलनाडु
विज्ञापन
दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजी जाने वाली जयललिता का आज 70वां जन्मदिन है। तमिलनाडु में अम्मा के जन्मदिन को उनके चाहने वाले अनोखे ढंग से मना रहे हैं। तमिलनाडु सरकार में मंत्री डी जयकुमार ने आज चेन्नई में सात बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाकर अम्मा के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया है। यह सभी बच्चे आज ही के दिन जन्मे हैं। 
विज्ञापन


डी जयकुमार ने कहा कि हम अम्मा का जन्मदिन बहुत ही अनोखे ढंग से मना रहे हैं इससे आम लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लिया कि हम अम्मा के जन्मदिन पर आज के दिन जन्मे सात बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएंगे।  
विज्ञापन

दो पहिया वाहन खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी

तमिलनाडु
बता दें कि मिलनाडु की एआईएडीएमके सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होने वाले हैं। इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को दो पहिया वाहन खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता (अम्मा) को समर्पित है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की इस ‘अम्मा दो पहिया योजना’ को उनके जयंती पर शुरू किया जाएगा। 

बता दें कि जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त ऐसा था जब जयललिता वहां की सुपरस्टार थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान जयललिता ने बॉलीवुड फिल्म में भी किस्मत आजमाई। उस वक्त जयललिता की उम्र महज 19 साल थी जब 1968 में उन्होंने हिंदी फिल्म 'इज्जत' में काम किया। फिल्म के हीरो मशहूर अभिनेता धमेंद्र थे। यह फिल्म जयललिता की एकमात्र हिंदी फिल्म थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें