फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB स्कैम पर राहुल गांधी बोले- PM मोदी के कार्यकाल में एक और "जनधन लूट योजना"

Sat, 24 Feb 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इस बार राहुल गांधी ने केंद्रीय सरकार की जनधन योजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पीएम मोदी की जनधन योजना जनधन लूट योजना है। उन्होंने इसे पीएम मोदी सरकार का एक और स्कैम बताया है।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि नीरव मोदी की तरह देश में एक और घोटाला हो गया है। 390 करोड़ रुपये के इस घोटाले में दिल्ली का एक ज्वेलर शामिल है। उन्होंने कहा कि यह भी नीरव मोदी और माल्या की तरह गायब हो गया।
 



बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक हीरा निर्यातक के खिलाफ कर्ज धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 389.85 करोड़ रुपये का यह कर्ज घोटाला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) में हुआ है। सीबीआई ने कथित धोखाधड़ी के इस मामले में द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत पर की कार्रवाई

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की ओर से सीबीआई के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के छह महीने बाद यह कार्रवाई हुई है। इसमें कंपनी, इसके डायरेक्टरों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह और एक अन्य कंपनी द्वारका दास सेठ एसईजेड इनकॉर्पोरेशन का नाम है। कंपनी ने ओबीसी से 2007 से 2012 के दौरान कुल 389 करोड़ रुपये का कर्ज लिया।

बैंक की ओर से कराई गई जांच में पाया गया कि कंपनी ने लेटर ऑफ क्रेडिट का इस्तेमाल सोने और दूसरे कीमती रत्नों की खरीद का भुगतान करने के लिए किया। कंपनी ने फर्जी लेनदेन का उपयोग कर सोने और धन को देश से बाहर भेजा। बैंक की शिकायत को सीबीआई की एफआईआर का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी कुछ ऐसी कंपनियों के साथ भी लेनदेन कर रही थी, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें