तमिलनाडु के शिवगंगा में 82 वर्षीय मुथु ने अपने पालतू कुत्ते टॉम के लिए अपने खेत में मंदिर बनाया है। मुथु पिछले 11 वर्षों से अपने पालतू कुत्ते टॉम के साथ रह रहे थे, पिछले वर्ष बीमारी के कारण टॉम की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
कुत्ते का बनाया गया यह मंदिर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे देख कर बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि जानवर से इतना प्रेम बहुत कम देखने को मिलता है। कई लोगों ने कहा कि इंसान से भी लोगों को इतना लगाव नहीं होता जितना कि इस बुजुर्ग को कुत्ते से था। बुजुर्ग का कहना है कि टॉम उसकी हर बात मानता था। वह बेहद ही प्रशिक्षित कुत्ता था।