फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: आर्थिक तंगी से तंग आकर उद्योगपति ने किया सुसाइड

Thu, 23 Nov 2017 01:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में एक प्रमुख उद्योगपति ने कथित तौर पर आर्थिक परेशानियों से तंग आकर खुदकुशी की है। घटना बुधवार की है। मामले में पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने वाले उद्योगपति ने नीलगिरि जिले के कोथागिरि के पास एक शैक्षिक संस्था, चाय फैक्टरी और एक मैरिज हॉल खोल रखा था। इसके अलावा उसने कोयंबटूर में एक कताई मील भी लगा रखी थी।
विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि उद्योगपति ने आर्थिक परेशानियों की वजह से खुद की बंदूक से गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक, देर रात उद्योगपति के घर से गोली की आवाज सुनी गई है। जिसके बाद तफ्तीश के लिए घटनास्थल पहुंचने पर वो ब्लड से लथपथ घर के पूल में मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पूल से निकालकर कोयम्बटूर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पढ़ें- सिर्फ 500 रुपये के लिए मासूम को दी ऐसी दर्दनाक मौत, शव देखकर सिहर गए गांववाले

पुलिस अधीक्षक मुरली रम्भाऔर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि बेल्लीराज ने विभिन्न लोगों से पैसा उधार ले रखा था, जिसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग डीएमके के पूर्व मंत्री के नाम का इस्तेमाल उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सुसाइड करने वाले उद्योगपति बेल्लीराज के परिवार में उसकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें