Tiruvallur Train Fire Accident Today: तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह डीजल से भरी मालगाड़ी की चार बोगियों में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर सर्विस चीफ सीमा अग्रवाल ने बताया कि आग बुझाने में चुनौती थी क्योंकि बोगियों में डीजल था।
तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी की चार बोगियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। दमकल और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि डीजल ज्वलनशील होने के कारण आग बुझाना काफी मुश्किल था।
पहली ट्रेन से समय होगी रवाना
रेलवे ने चेन्नई से कोयंबटूर, बेंगलुरु और केरल की तरफ ट्रेनों का संचालन बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। आरएन सिंह ने बताया कि पहली ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना की जाएगी, और उसके बाद सभी ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी। उन्होंने कहा कि चेन्नई की ओर आने वाली ट्रेनों को 4-5 घंटे रुकना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए अरक्कोनम में बसों और जलपान की व्यवस्था की गई है। साथ ही, स्थानीय ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया गया है ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो।
रेलवे के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भी मौके पर बुलाया गया है, क्योंकि ट्रेन में उसी का डीजल ले जाया जा रहा था। कंपनी बाकी बचे तेल को सुरक्षित हटाएगी, जबकि रेलवे पटरियों की मरम्मत, कोच हटाने और ओवरहेड लाइन की बहाली का काम करेगा। आरएन सिंह ने बताया, "सभी स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का पालन किया गया था, लेकिन कई बार हालात नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं। आग लगने का कारण आंतरिक भी हो सकता है और बाहरी भी, इसकी जांच की जाएगी।
फायर सर्विस चीफ ने दी जानकारी