पझावेरकाडु से सेनगुंद्रम जा रही बस में तेज आवाजे आने के बाद किनारे रोका गया। घबराए यात्री जल्दी से बस से बाहर निकले। उन्होंने देखा की बस की छत के ऊपर लगी धातु की एक परत पूरी तरह से निकल गई और एक तरफ से लटकी हुई थी।
तमिलनाडु में मंगलवार को तेज आंधी की वजह से सरकारी बस की छत की परत उड़ गई। इस घटना के बाद बस में मौजूद यात्री दहशत में आ गए। मंगलवार को भारत के कई राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश भी हुई थी।
विज्ञापन
पझावेरकाडु से सेनगुंद्रम जा रही बस में तेज आवाजे आने के बाद किनारे रोका गया। घबराए यात्री जल्दी से बस से बाहर निकले। उन्होंने देखा की बस की छत के ऊपर लगी धातु की एक परत पूरी तरह से निकल गई और एक तरफ से लटकी हुई थी।
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के बाद बस को देखने के लिए आसपास के कई लोग इकट्ठा हो गए थे। इस घटना ने राज्य परिवहन निगम की सार्वजनिक परिवहन बसों के रखरखाव पर सवाल खड़ा कर दिया है।