फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मयानूर में कावेरी नदी में डूबी चार लड़कियां; तेलंगाना में बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल

Wed, 15 Feb 2023 07:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित एएनआई, चेन्नई/हैदराबाद
विज्ञापन
Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में करूर जिले के मयानूर में कावेरी नदी में डूबी चारों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुदुकोट्टई जिले में विरालिमलाई के राजकीय मध्य विद्यालय की चार छात्राओं की यात्रा के दौरान करूर जिले के मयानूर में कावेरी नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इस बीच तेलंगाना के जगतियाल में वारंगल जा रही एक राज्य बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो जाने से एक बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

तेलंगाना: पूरानापूल के गोदाम क्षेत्र में आग लगी
हैदराबाद में पूरानापूल के गोदाम क्षेत्र में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी पपैयाह वरला ने कहा कि हमें 3:20 पर फर्नीचर इंडस्ट्री में आग की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक धूम्रपान की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र: कपड़ों के गोदाम में आग लगी
नवी मुंबई के तुर्भे में कपड़ों के गोदाम में आग लग गई।मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें