फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madurai Blast: मदुरै के उसिलांबट्टी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से पांच की मौत, आंध्र में भी तीन की जान गई

Thu, 10 Nov 2022 09:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु में मदुरै जिले के उसिलांबट्टी के पास गुरुवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। एसपी मदुरै ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, एक निजी पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर शोक जताया। स्टालिन ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अझागुसिरई गांव में एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में पांच श्रमिकों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल भी हैं। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए वाणिज्यिक कर मंत्री पी मूर्ति को तैनात किया है।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। घटना में जान गंवाने वाले पांच श्रमिकों के परिवारों में से प्रत्येक को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


आंध्र में भी तीन की मौत
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में ताडेपल्लीगुडेम के पास गुरुवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन लोगों की मौत हो गई। एसपी ने कहा कि हमारी टीमें दुर्घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें