फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN Workers Death: असम के नौ श्रमिकों की मौत, युवक ने बयां किया खौफनाक मंजर; CM सरमा बोले- शव वापस लाएगी सरकार

Wed, 01 Oct 2025 03:31 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवल्लुर।

सार

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के मिंजूर में एन्नोर थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण स्थल पर स्टील आर्च गिरने से असम के नौ प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मृतकों के परिवारों को संवेदना देते हुए राहत कार्यों में सहयोग की जानकारी दी। दूसरी ओर प्रत्येक्षदर्शी ने इस हादसे के भयावह मंजर को बताया। तमिलनाडु सरकार ने पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है।

विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के मिंजूर इलाके में स्थित एन्नोर थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन स्थल पर स्टील की एक भारी आर्च (लोहे की ढांचा) गिरने से असम के नौ प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मामले में फिलहाल तमिलनाडु और असम दोनों जगहों की सरकारें साथ मिलकर राहत कार्य में लगी है। इसी बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी। 

विज्ञापन


मृतकों के शव जल्द से जल्द असम लाने के प्रयास जारी
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राज्य सरकार तमिलनाडु प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है ताकि मृतकों के शव जल्द से जल्द असम लाए जा सकें। उन्होंने कहा कि मृतक मजदूरों में से चार करबी आंगलोंग जिले और पांच होजाई जिले से थे।



ये भी पढ़ें:- Chennai: चेन्नई में थर्मल पावर स्टेशन का निर्माणाधीन ढांचा गिरा, नौ लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक
विज्ञापन


नौ मजदूरों की मौत, क्या है मृतकों की पहचान?

बता दें कि हादसे में मारे गए नौ मृतकों की पहचान मुन्ना केम्प्राई, सोरबोजित थाउसेन, फाइबित फांगलू, बिदायुम पोरबोसा, पाबन सोरंग, प्रयांतो सोरंग, सुमन खरिकप, डिमराज थाउसेन और दीपक रैजुंग के रूप से में हुई। सीएम सरमा ने शोक जताते हुए कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों और शुभचिंतकों के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मृतकों की पहचान 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- पलक झपकते ही खत्म हुआ सबकुछ..
वहीं इस मामले में वहां पर काम करने एक मजदूर ने बताया कि पलक झपकते ही सब कुछ अचानक सबकुछ गिर गया। पत्रकारों से बातचीक के दौरान मजदूर ने उस भयावह मंजर को याद किया। उसने बताया कि मैं नया हूं, मुझे उस हिस्से का नाम नहीं पता, लेकिन यह बीच का जोड़ था। अचानक एक जोर की आवाज आई और वह हिस्सा गिर गया, फिर सब कुछ गिरता चला गया।

 
मंत्री एसएम नाजर-सीवी गणेशन ने स्टेनली अस्पताल पहुंचे
वहीं हादसे में घायल हुए मजदूरों की हालत जानने के लिए तमिलनाडु के मंत्री एसएम नाजर और सीवी गणेशन स्टेनली सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल मजदूरों से मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीड़ित परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
मंत्री सीवी गणेशन ने बताया कि असम के अलावा झारखंड के एक मजदूर को स्टैनली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री स्टालिन के आदेशानुसार, मैं (श्रम मंत्री) और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अस्पताल आकर दुर्घटना की जानकारी ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Diabetes Drug Approval: मधुमेह मरीज के लिए भारत में डेनमार्क की दवा को मंजूरी, मोटापा भी घटाएगी; जानिए खासियत

समझिए कैसे हुआ हादसा?

गौरतलब है कि ये घटना तब की है जब पावर प्लांट की साइट पर निर्माण का काम चल रहा था। मजदूर एक मचान पर चढ़कर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मचान नीचे गिर पड़ी। इससे करीब 30 फीट से मजदूर नीचे गिरे और तेज आवाज हुई। ऐसे में मजदूरों ने आनन-फानन में खुद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया और पावर प्लांट के अधिकारियों को इस हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें