फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव: राजनीति में किस्मत आजमाएंगे अभिनेता कमल हासन, कोयंबटूर साउथ की सीट से भरा पर्चा

Mon, 15 Mar 2021 06:15 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : twitter@ikamalhaasan
विज्ञापन

अभिनेता से नेता बने कमल हासन अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) पार्टी के प्रमुख हासन ने सोमवार को कोयंबटूर साउथ की सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। गौरतलब है कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। 

विज्ञापन


कमल हासन ने फरवरी 2018 में ही अपनी पार्टी एमएनएम को बनाया था। तब उन्होंने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इस दौरान उनकी पार्टी को 3.75 प्रतिशत वोट भी मिले थे। 

बात करें आगामी विधानसभा चुनाव की तो हासन एमएनएम की अगुवाई वाली तीन पार्टियों के गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। उन्होंने इस चुनाव में जीत का दावा भी किया है। वैसे कोयंबटूर साउथ की सीट पर हासन को भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन और कांग्रेस के मयूरा एस जयकुमार से टक्कर मिलेगी। 
विज्ञापन




पर्चा दाखिल करने के बाद कमल मीडिया से मुखातिब हुए और चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा राजनीति दूसरों की तरह मेरा पेशा नहीं है। ईमानदारी के साथ राजनीति मेरा कर्तव्य है, मैं कोयंबटूर को न केवल भारतीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल शहर बनाना चाहता हूं।

निर्वाचन क्षेत्र के लिए उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि कई परियोजनाएं जो सड़क, पेयजल आपूर्ति और हवाई अड्डे के विस्तार से जुड़ी हैं वह अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें