तमिनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने करुणानिधि की विरासत का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने पलानीस्वामी पर भी जम कर बरसे। पढ़ें पूरी खबर..
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव है। इसी बीच सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है। सभी पार्टियां अपने मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने करुणानिधि की विरासत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन पूर्व सीएम करुणानिधि की महिला सशक्तिकरण पहल को जारी रख रहे हैं।
डीएमके कड़ी मेहनत कर रही
तिरुवन्नमलाई में एक चुनावी रैली में डिप्टी सीएम उदयनिधि ने कहा कि तमिलनाडु में सुधार के लिए डीएमके कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी राज्य में भाजपा को लाने के इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपमें से एक के रूप में, एम. करुणानिधि के पोते और मुख्यमंत्री के पुत्र के रूप में अपील करता हूं कि डीएमके गठबंधन की जीत सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के गुलाम बन गए हैं। उन्होंने सबक सिखाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर साधा निशान
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य के बार-बार दौरों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार की ओर से मांगे गए फंड को देने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने राज्य के लिए कोई बड़ी परियोजना नहीं दी है। लोगों से अपील की कि वे तमिलनाडु से भाजपा को बाहर निकाल दें।उदयनिधि ने कहा कि हालांकि डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2021 के चुनाव में हरूर सीट (एआईएडीएमके से) हार दी, लेकिन पार्टी ने निर्वाचन क्षेत्र में विकास की अनदेखी नहीं की और 400 करोड़ रुपये की सड़क अवसंरचना परियोजनाएं, सरकारी अस्पतालों में नए भवन, पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें, मंदिर शहर का विकास और निर्वाचन क्षेत्र में 6 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई की स्थापना की।
उन्होंने कहा कि डीएमके सरकार की अच्छी कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को दूसरा कार्यकाल दिया जाना चाहिए। डीएमके को राज्य में सातवीं बार सत्ता में आना चाहिए। उदयनिधि ने कहा, “तमिलनाडु विकास में अग्रणी है और स्टालिन के नेतृत्व में दोहरे अंकों की आर्थिक वृद्धि हासिल कर रहा है। केंद्र सरकार का समर्थन न मिलने के बावजूद स्टालिन ही विकास को गति दे रहे हैं। क्या वे (केंद्र) हमें वह धनराशि या परियोजनाएं दे रहे हैं जिनकी हम मांग कर रहे हैं? लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जनता के हित में काम कर रहे हैं।”