फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: तमिलनाडु के डॉक्टर की रूस यात्रा बुरे सपने में बदली, एयरपोर्ट से गिरफ्तार; पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

Sun, 09 Nov 2025 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

यामिनी ने बताया कि डॉ. जगदीश्वरन को हिरासत से रिहा कर दिया गया है, लेकिन उनके दस्तावेज वापस नहीं किए गए हैं, जिसकी वजह से वे रूस के सोची में ही फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के एक डॉक्टर के लिए रूस की यात्रा एक बुरा सपना बन गई है। दरअसल डॉक्टर को रूस के सोची एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया और वे भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं। अब डॉक्टर की पत्नी ने केंद्र और राज्य सरकार से मदद मांगी है और अपने पति की सुरक्षित भारत वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


डॉक्टर के. जगदीश्वरन की पत्नी यामिनी ने बताया कि डॉ. जगदीश्वरन को रूस में हिरासत में प्रताड़ित किया गया और अपमानित भी किया गया। इसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है। यामिनी ने बताया कि डॉ. जगदीश्वरन को हिरासत से रिहा कर दिया गया है, लेकिन उनके दस्तावेज वापस नहीं किए गए हैं, जिसकी वजह से वे रूस के सोची में ही फंसे हुए हैं। 

क्या है पूरा मामला
यामिनी ने बताया कि डॉक्टर जगदीश्वरन ने साल 2022 में आर्मेनिया की एक यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की और पढ़ाई के बाद वे आर्मेनिया में ही रहकर प्रैक्टिस कर रहे थे। डॉक्टर जगदीश्वरन इस साल अगस्त में अपनी पत्नी और बच्ची के साथ तमिलनाडु में रहने वाले अपने परिजनों से मिलने भारत आए। यामिनी ने बताया कि डॉक्टर जगदीश्वरन के एक दोस्त शेखर मणिकंदन ने उनसे रूस चलने का अनुरोध किया। मणिकंदन रूस में एजुकेशनल कंसल्टेंसी चलाते हैं। डॉक्टर जगदीश्वरन रूसी भाषा के जानकार हैं। यही वजह है कि मणिकंदन डॉक्टर जगदीश्वरन को भी अपने साथ रूस ले गए। हालांकि सोची एयरपोर्ट पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shashi Tharoor: 'नेहरू को केवल चीन युद्ध, आडवाणी को रथ यात्रा से न आंकें'; सांसद शशि थरूर का चौंकाने वाला बयान
विज्ञापन


यामिनी ने बताया कि मणिकंदन को एक सप्ताह बाद रिहा कर दिया गया, लेकिन उनके पति को वापस भारत लौटने की इजाजत नहीं दी गई। परिवार ने वकीलों के माध्यम से डॉक्टर जगदीश्वरन को रिहा कराया, लेकिन उन्हें पूरे दस्तावेज वापस नहीं किए गए हैं, जिसके चलते वे सोची से मॉस्को नहीं आ पा रहे हैं और सोची में फंसे हुए हैं। यामिनी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि डॉक्टर जगदीश्वरन को वापस भारत लाया जा सके। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें