फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: अनुसूचित जाति के दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार, निर्वस्त्र कर किया पेशाब, छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 04:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
तमिलनाडु पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में अनुसूचित जाति के दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार और उनकी पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। राज्य के तिरुनेलवेली में विशेष जाति के युवकों ने दो दलित युवकों पर कथित रूप से हमला किया और फिर उन्हें निर्वस्त्र कर उनके ऊपर पेशाब किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में विशेष जाति के छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना 30 अक्तूबर की है। पीड़ित युवक स्नान करने के लिए थमिराबरानी गए थे। जब दोनों घर लौट रहे थे तभी नदी के पास बैठकर शराब पी रहे आरोपियों ने उन्हें रोका और उनसे उनके मूल स्थान और उनकी जाति के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने दोनों को पकड़कर बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण पीड़ित युवकों को तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने बताया कि वे दलित टोले से हैं, तो नशे में धुत आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें निर्वस्त्र कर दिया और उन पर पेशाब किया। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें रात तक वहीं रोक कर रखा। पीड़ितों में से एक ने कहा कि हमें छोड़ने से पहले आरोपियों ने उनसे 5,000 रुपये, दो मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी छीन लिए। पास के एक रिश्तेदार के घर जाने के बाद हमने अपने माता-पिता से संपर्क किया, जिन्होंने हमें तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान पोन्नुमनी (25), नल्लामुथु (21), आयिरम (19), रामर (22), शिवा (22), और लक्ष्मणन (22) के रूप में की गई है। सभी पलायमकोट्टई के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें