फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: कार्ति चिदंबरम की मौजूदगी में ही भिड़े कांग्रेसी, एक-दूसरे पर फेंकीं कुर्सियां, देखें वीडियो  

Sat, 25 Sep 2021 04:39 PM IST
Amit Mandal एएनआई, शिवगंगा

सार

बैठक में पार्टी के दो गुट पहुंचे थे और बैठक शुरू होने के साथ ही इनमें विवाद शुरू हो गया। इसके बाद बहस हुई और फिर चला कुर्सियां फेंकने का सिलसिला। 
विज्ञापन
Tamilnadu congress workers clash - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के शिवगंगा में कांग्रेस की बैठक के दौरान जबरदस्त हंगामा मच गया और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। खास बात ये है कि बैठक में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे और उनके सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन


दरअसल, ये बैठक शिवगंगा जिला कांग्रेस इकाई ने बुलाई थी ताकि आगामी स्थानीय चुनाव को लेकर चर्चा की जा सके। बैठक में पार्टी के दो गुट पहुंचे थे और बैठक शुरू होने के साथ ही इनमें विवाद शुरू हो गया। बहस से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया और फिर एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई। 
विज्ञापन

 

ये मारपीट सांसद कार्ति चिदंबरम की मौजूदगी में ही हुई। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस यहां पहुंची और कांग्रेसियों को यहां से हटाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें