फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: राष्ट्रपति के पास पहुंचा सीएम स्टालिन और राज्यपाल रवि विवाद, सरकार ने लिखी चिट्ठी

Thu, 12 Jan 2023 02:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

सोमवार को राज्यपाल आरएन रवि और सीएम एमके स्टालिन के बीच तनातनी बढ़ गई। जब विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कुछ प्रमुख अंशों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति को सौंपा पत्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच सरकार की ओर से राज्यपाल रवि को लेकर एक पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया है। हालांकि, इस पत्र में क्या है? इसका खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


डीएमके सांसद टीआर बालू ने बताया, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा लिखा गया पत्र राज्य के कानून मंत्री एस रघुपति ने राष्ट्रपति को सौंपा। उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया गया पत्र में क्या है? उन्होंने बस इतना कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जो भी पत्र में लिखा है, उससे राष्ट्रपति को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, विधानसभा में राज्यपाल ने जो कुछ भी किया, वह सदन के संवैधानिक प्रावधान व नियमों के विरुद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभाषण विवाद से बढ़ी है तनातनी
बता दें, बीते सोमवार को राज्यपाल आरएन रवि और सीएम एमके स्टालिन के बीच तनातनी बढ़ गई। जब विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कुछ प्रमुख अंशों को छोड़ दिया। यह अभिभाषण राज्य सरकार की ओर से तैयार किया गया था, जिसके बाद सीएम एमके स्टालिन ने इस पर खेद जताया और प्रस्ताव पास कर मूल भाषण को रिकॉर्ड पर लेने को कहा। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने सदन का बहिष्कार किया और बाहर चले गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें