फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव के लिए सीएम स्टालिन ने पार्टी नेताओं को दिया गुरुमंत्र, बताया कैसा हो चुनाव अभियान

Fri, 23 Feb 2024 03:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में भी जनता को जानकारी दी जाए, जिनमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने भी इसके लिए कमर कस ली है। शुक्रवार को डीएमके अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस बैठक में सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार अभियान आसान और साधारण होना चाहिए, जो सभी को समझ आए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रचार अभियान में लोगों को बताया जाए कि डीएमके सरकार में सभी वर्ग के लोगों की सुरक्षा की जाएगी और साथ ही इसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख होना चाहिए। 
विज्ञापन


राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत की उम्मीद
स्टालिन ने उम्मीद जताई कि पार्टी और इसके सहयोगी आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 39 लोकसभा सीटों और पुडुचेरी की लोकसभा सीट पर भी जीत दर्ज करेगी। सीएम स्टालिन ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की और बताया कि पार्टी की चुनाव तैयारियां तेज गति से आगे बढ़ रही हैं। स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में भी जनता को जानकारी दी जाए, जिनमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाए। 

लोकसभा चुनाव में डीएमके, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। वहीं कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैय्यम के भी इस गठबंधन में शामिल होने की चर्चाएं हैं। वहीं भाजपा और एआईएडीएमके अलग-अलग चुनाव लड़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भाजपा और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन भी हो सकता है और इसे लेकर पर्दे के पीछे बात हो रही है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अन्य शीर्ष निर्वाचन अधिकारियों ने शुक्रवार को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव आयोग ने विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। बैठक चेन्नई के एक होटल में हुई। डीएमके सांसद आरएस भारती ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग के सामने वीवीपैट का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें