तमिलनाडु के मदुरै में भाजपा नेता का शव मिला है। शव पर कटने के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से इसकी जांच शुरू कर दी है। जिस नेता का शव बरामद हुआ है, उनकी पहचान मदुरै जिले में ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव शक्तिवेल (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
शव पर कटने के निशान पाए जाने के बाद हत्या के एंगल से शुरू की जांच
भाजपा नेता शक्तिवेल का शव मदुरै जिले के थेवर कुरिंजी नगर इलाके से बरामद हुआ है। भाजपा नेता का शव वंडियार टोल गेट के पास मिला है। शव पर कट के निशान पाए गए हैं। पहले पुलिस इस मामले में दुर्घटना के एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन शव पर कटने के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शक्तिवेल वाहनों को फाइनेंस कराने का काम करते थे और संगु नगर स्थित अपने गोदाम जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में भाजपा नेता की हत्या होने का दावा किया जा रहा है रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सुबह छह बजे की है, जब शक्तिवेल मदुरै के वलंतापुरम से अपने गोदाम जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।