फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सत्ताधारी डीएमके गठबंधन में शामिल हुई डीएमडीके, महासचिव ने कहा- बहुत पहले हो जाना चाहिए था

Thu, 19 Feb 2026 12:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

डीएमडीके ने पिछला लोकसभा चुनाव एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन पार्टी कोई भी सीट जीतने में नाकामयाब रही थी। अब डीएमडीके ने सत्ताधारी डीएमके से हाथ मिलाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन - फोटो : डीएमके पार्टी वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी डीएमडीके ने विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी डीएमके गठबंधन का हाथ थाम लिया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में डीएमडीके ने एआईएडीएमके का साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने डीएमके प्रमुख और सीएम स्टालिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रेमलता ने गठबंधन का एलान किया। 
विज्ञापन


पिछला लोकसभा चुनाव एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में लड़ा था
  • दिवंगत अभिनेता विजयकांत ने डीएमडीके पार्टी की स्थापना की थी। साल 2023 में कोरोना संक्रमण के चलते विजयकांत का निधन हो गया था।
  • साल 2021 में डीएमडीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ा था, लेकिन पार्टी कोई भी सीट नहीं जीत सकी थी। साल 2024 में डीएमडीके ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा। 2024 में डीएमडीके ने पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन किसी भी सीट पर जीत हासिल करने में नाकामयाब रही।
  • अब डीएमडीके ने फिर से पाला बदलकर सत्ताधारी डीएमके गठबंधन से नाता जोड़ा है। इसे डीएमडीके की सत्ता में आने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 
  • डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमने डीएमके के साथ गठबंधन किया है। हमारी पार्टी का कैडर भी यही चाहता था। जब कैप्टन विजयकांत जिंदा थे, तभी ये गठबंधन बन जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियां एक चुनाव समिति गठित करेंगी और इनकी बातचीत के बाद सीटों की संख्या तय की जाएगी। 
  • तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अप्रैल मई में चुनाव होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें