तमिलनाडु के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
- फोटो : ANI
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा है कि यदि वह सत्ता में आई तो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को समाप्त कर देगी।
साथ ही पार्टी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब की दुकानें बंद करने, अंतरजातीय विवाह को संरक्षण देने के लिए कानून लाने, ऑनर किलिंग रोकने और स्टार्टअप को पांच साल तक कर में छूट देने का वादा किया। घोषणापत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अलागिरी ने हर जिले के 500 युवकों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने की घोषणा की।